आलापुर: मिशन शक्ति अभियान-6.0 में बेटियों को मिला प्रशासनिक और पुलिस नेतृत्व का मौका
अम्बेडकरनगर में मिशन शक्ति अभियान-6.0 के तहत प्रदेश स्तरीय कुश्ती पदक विजेता अंशिका और मंडल स्तरीय फुटबॉल विजेता अल्का को एक-एक दिन के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बनाया गया। कटेहरी बाजार में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश देने पैदल मार्च भी किया गया।