ब्रह्मपुर: नैनीजोर–ब्रह्मपुर मार्ग पर बदहाल सड़क के कारण चंद्रपुरा के समीप पलटी ई रिक्शा, महिला जख्मी, सड़क दुरुस्त करने की मांग
नैनीजोर–ब्रह्मपुर मुख्य मार्ग पर बदहाल सड़क ने एक बार फिर हादसे को जन्म दिया। चंद्रपुरा के समीप जर्जर सड़क के कारण एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर रविवार की सुबह 9 बजे पलट गई, जिसमें सवार महिला विमला देवी घायल हो गईं। बताया जाता है कि वह ब्रह्मपुर की ओर जा रही थीं।