चौथम: भेलौरी गांव में डब्ल्यूपीयू मुखिया ने किया उद्घाटन, स्वच्छता का शपथ दिलाया
चौथम प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के भेलौरी गांव में डब्ल्यूपीयू भवन का निर्माण स्वच्छता योजना के तहत किया गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन शनिवार की दोपहर 12 बजे पंचायत की मुखिया रीना देवी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर चौथम बीडीओ मो मिन्हाज अहमद एवं बीपीआरओ प्रमथ मयंक भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मुखिया द्वारा उपस्थित लोगों को स्वच्छता का शपथ भी दिला