खरगोन। कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल का सख्त अंदाज नजर आया। उन्होंने जल गंगा संवर्धन और सीएम हेल्पलाइन में सुस्ती बरतने वाले अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि अब ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।