गोगरी: गोगरी ट्रायसेम भवन में जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन, परबत्ता विधायक हुए शामिल
Gogri, Khagaria | May 10, 2026 गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में रविवार को खगड़िया जिला स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे तक चला, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों एवं आम लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य मुख्य रूप से शामिल हुए। वहीं गोगरी एसडीओ संजय कुमार, बीडीओ रघु नन्दन आनंद सहि