श्री गंगानगर: कलेक्ट्रैट सभागार में जिला कलक्टर ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत निकाली लॉटरी
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 24, 2026
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत इस बार जिले के 1 हजार 397 तीर्थयात्रियों को रेल मार्ग तथा 171 को हवाई मार्ग से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। जिला स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष तथा जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बुधवार को दोपहर 2:00 बजे यात्रा की ऑनलाइन लॉटरी निकाली। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गिरधर मौजूद।