उज्जैन ग्रामीण: कलेक्टर अंबोदिया बिलकेश्वर महादेव मंदिर पहुँचे, पंचकोशी यात्रियों से संवाद कर निरीक्षण किया
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सोमवार मंगलवार की रात्रि पंचकोशी यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव स्थल अंबोदिया बिलकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर यात्रियों से सीधा संवाद किया और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।यात्रियों से पेयजल, शौचालय, चिकित्सा, रोशनी, टेंट और रात्रि विश्राम संबंधी फीडबैक लिया। यात्रियों ने व्यवस्थाओं से संतुष्टि व्यक्त की।