"शादी समारोह में वाहन की छत पर बैठकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने व यातायात बाधित करने वाले 02 अभियुक्तों को थाना चरथावल पुलिस ने किया गिरफ्तार, थार गाडी सीज"
जनपद में सड़क को स्टंट का मंच बनाने वाले लापरवाह युवकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा किसी भी सूरत में आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्टंटबाजी, हुड़दंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
#UPPolice