Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

तरबगंज में टीवीएस शोरूम से 17 टोंटियां चोरी करने वाले युवक को स्टाफ ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ग्राहक बनकर शोरूम में आया और मौका पाकर टोंटियां चुरा लीं। इसके बाद बाउंड्रीवाल कूदकर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन शोरूम के स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। चोरी गई 17 टोंटियों की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़े गए आरोपी की पहचान महादेवा निवासी आशीष के रूप में हुई है। पुलिस ने वादी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। #गोंडा #तरबगंज #टोंटीचोर #चोरी #सीसीटीवी #पुलिस #गिरफ्तारी

Gonda, Gonda | Aug 12, 2026

MORE NEWS

गोंडा में यूपी बोर्ड का महा-कारनामा! 
19 साल छात्रा को दिखाया 55 साल की महिला!
हाईस्कूल मार्कशीट में ​उम्र में 36 साल का अंतर 
असली जन्मतिथि 2006, बोर्ड ने दिखाया 1970
अब ​पढ़ाई-लिखाई छोड़ दफ्तरों के धक्के खाने को मजबूर छात्रा
सरकारी बाबुओं के सामने खुद को 'युवा' साबित करने की जद्दोजहद!
​गोंडा के नेहा पब्लिक सिटी इंटर कॉलेज की घोर लापरवाही
सही दस्तावेज देने के बाद भी छात्रा के भविष्य से किया भद्दा मजाक!
​टाइपिंग मिस्टेक या फिर सिस्टम का फेल्योर? आठवीं की टीसी में उम्र 19 तो दसवीं के अंकपत्र में 55 कैसे हो गई?
​DIOS दफ्तर में छात्रा की टीसी आधार कार्ड और एप्लीकेशन 
कोतवाली देहात के खरगूपुर स्थित नेहा सिटी पब्लिक स्कूल का मामला
#GondaNews #UPBoard #EducationDepartment #UPNews #GondaAdministration

गोंडा में यूपी बोर्ड का महा-कारनामा! 19 साल छात्रा को दिखाया 55 साल की महिला! हाईस्कूल मार्कशीट में ​उम्र में 36 साल का अंतर असली जन्मतिथि 2006, बोर्ड ने दिखाया 1970 अब ​पढ़ाई-लिखाई छोड़ दफ्तरों के धक्के खाने को मजबूर छात्रा सरकारी बाबुओं के सामने खुद को 'युवा' साबित करने की जद्दोजहद! ​गोंडा के नेहा पब्लिक सिटी इंटर कॉलेज की घोर लापरवाही सही दस्तावेज देने के बाद भी छात्रा के भविष्य से किया भद्दा मजाक! ​टाइपिंग मिस्टेक या फिर सिस्टम का फेल्योर? आठवीं की टीसी में उम्र 19 तो दसवीं के अंकपत्र में 55 कैसे हो गई? ​DIOS दफ्तर में छात्रा की टीसी आधार कार्ड और एप्लीकेशन कोतवाली देहात के खरगूपुर स्थित नेहा सिटी पब्लिक स्कूल का मामला #GondaNews #UPBoard #EducationDepartment #UPNews #GondaAdministration

Gonda, Gonda | Aug 12, 2026

गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र में जून 2024 में हुई युवती श्वेता की हत्या के मामले में न्यायालय ने उसके पिता राजेश शुक्ला और सौतेली मां किरन शुक्ला को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी के बाद हुई।
पुलिस के मुताबिक, 10/11 जून 2024 की रात राजेश शुक्ला ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि उसके भाइयों ने उसे और उसकी बेटी को मारकर भाग गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने श्वेता को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम और फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए।
विवेचना में पुलिस ने 12 जून 2024 को राजेश शुक्ला और उसकी पत्नी किरन को गिरफ्तार किया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि श्वेता की शादी एक कथित आपराधिक प्रवृत्ति वाले युवक से कराने को लेकर वह राजी नहीं थी। वहीं, राजेश का अपने भाइयों से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद भी चल रहा था। पुलिस के अनुसार, भाइयों को फंसाने के उद्देश्य से दोनों आरोपियों ने श्वेता की चाकू से गला रेतकर हत्या की और डायल-112 पर झूठी सूचना दी। पुलिस ने 11 जुलाई 2024 को आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था। जिसपर अपर शासकीय अधिवक्ता बसंत शुक्ला व विनय सिंह की प्रभावी पैरवी के बाद पीठासीन अधिकारी दुर्गानारायण सिंह ने दोनों आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
#गोंडा #धानेपुर #GondaNews #CrimeNews #ऑपरेशनकन्विक्शन #सजाएमौत_नहीं_उम्रकैद #हत्या

गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र में जून 2024 में हुई युवती श्वेता की हत्या के मामले में न्यायालय ने उसके पिता राजेश शुक्ला और सौतेली मां किरन शुक्ला को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी के बाद हुई। पुलिस के मुताबिक, 10/11 जून 2024 की रात राजेश शुक्ला ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि उसके भाइयों ने उसे और उसकी बेटी को मारकर भाग गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने श्वेता को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम और फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। विवेचना में पुलिस ने 12 जून 2024 को राजेश शुक्ला और उसकी पत्नी किरन को गिरफ्तार किया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि श्वेता की शादी एक कथित आपराधिक प्रवृत्ति वाले युवक से कराने को लेकर वह राजी नहीं थी। वहीं, राजेश का अपने भाइयों से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद भी चल रहा था। पुलिस के अनुसार, भाइयों को फंसाने के उद्देश्य से दोनों आरोपियों ने श्वेता की चाकू से गला रेतकर हत्या की और डायल-112 पर झूठी सूचना दी। पुलिस ने 11 जुलाई 2024 को आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था। जिसपर अपर शासकीय अधिवक्ता बसंत शुक्ला व विनय सिंह की प्रभावी पैरवी के बाद पीठासीन अधिकारी दुर्गानारायण सिंह ने दोनों आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। #गोंडा #धानेपुर #GondaNews #CrimeNews #ऑपरेशनकन्विक्शन #सजाएमौत_नहीं_उम्रकैद #हत्या

Gonda, Gonda | Aug 12, 2026

अधिशासी अभियंता उदय प्रताप ने बताया कि वायरल वीडियो है एक साल पुराना

अधिशासी अभियंता उदय प्रताप ने बताया कि वायरल वीडियो है एक साल पुराना

Gonda, Gonda | Aug 11, 2026