पहाड़ी: न्यायालय के वारंटों की तामील में पहाड़ी पुलिस ने की कार्रवाई, 4 वारंटी गिरफ्तार
डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट के तहत जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को दस्तयाब कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई है कार्रवाई। अनुसंधान जारी है। बुधवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी।