मंदसौर: शुक्ला चौक कलाली के सामने से पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध सट्टा करते रंगे हाथों पकड़ा, किया केस दर्ज
मंदसौर कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने शुक्ला चौक कलाली के सामने से संजय नामक व्यक्ति को अवैध रूप से सट्टा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शुक्ला चौक कलाली के सामने अवैध रूप से सट्टा कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।