बिहार: ईद को लेकर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की टाउन हॉल में की गई ब्रीफिंग
Bihar, Nalanda | Apr 9, 2024 ईद के मौके पर जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को टाउन हॉल में ब्रीफिंग की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि ईद के मौके पर विधि व्यवस्था कायम रखने के लिये विशेष चौकसी एवं सावधानी बरतने की जरूरत है।