बिहार: हथियार के साथ वीडियो वायरल करने के मामले में पाबा गांव से पुलिस ने 2 युवकों को पिस्टल और 3 मैगजीन के साथ किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Apr 9, 2024 हथियार के साथ वीडियो वायरल करने के मामले में दीपनगर पुलिस ने एक पिस्टल और 3 मैगजीन के साथ पावा गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पावा गांव निवासी विपुल कुमार और हिमांशु कुमार है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हथियार के साथ दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था।