बिहार: सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन
Bihar, Nalanda | Apr 9, 2024 स्वीप गतिविधि के तहत बिहारशरीफ सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर नगर आयुक्त शेखर आनंद और उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने रक्तदान किया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि मतदाता जागरूकता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।