सैदपुर: लखनऊ अग्निकांड के बाद सैदपुर में सुरक्षा अभियान चलाया गया, कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की हुई जाँच
बीते दिनों राजधानी लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के चलते प्रशासन अपेक्षाकृत अधिक सतर्क दिखाई देने लगा है। प्रदेश भर में सुरक्षा मानकों की जाँच-पड़ताल और छापेमारी का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को सैदपुर नगर में पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और अस्पतालों में सुरक्षा मानकों की जाँच करते हुए सघन अभियान चलाया।