डिंडौरी: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर के करंजिया के जंगलों में साल बोरर कीट बेशकीमती साल के पेड़ों को कर रहे धराशाई
मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के बॉर्डर स्थित करंजिया के जंगलों में साल बोरर कीट का प्रकोप बढ़ता जा रहा है बेशकीमती साल के पेड़ों को कीट खोखला कर धराशाही कर रहे हैं।गौरतलब है कि गुरुवार शाम 4:30 बजे ग्रामीण और चेक पोस्ट पर पदस्थ वनकर्मीयों ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 साल पहले भी यह साल बोरर कीट का प्रकोप पेड़ों पर हुआ था और फिर एक बार कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है।