मुज़फ्फरनगर: UPTET-2026 पर प्रशासन का कड़ा पहरा: 13 परीक्षा केंद्रों पर AI और बायोमेट्रिक निगरानी, थ्री-लेयर सिक्योरिटी
मुज़फ्फरनगर में UPTET-2026 की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हो गई है।जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर करीब 11 हजार अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं।प्रत्येक केंद्र पर थ्री-लेयर सुरक्षा,AI कैमरों, बायोमेट्रिक सत्यापन और CCTV के जरिए निगरानी की जा रही है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल या किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी