देहरादून। संस्कृति जागरण मंच की ओर से संस्कृति विभाग के सहयोग से ‘देवभूमि माटी गौरव सम्मान-2026’ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, लोकगायन, पत्रकारिता, समाजसेवा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों की 24 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया। साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. ममता कुंवर को लोक संस्कृति और गढ़वाली साहित्य के संरक्षण में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी माटी, भाषा और संस्कृति के संरक्षण को जिम्मेदारी बताया।