होडल: विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, स्व. गिर्राजो देवी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
.
.
.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने होडल में विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचकर पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी स्वर्गीय गिर्राजो देवी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत गिर्राजो देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना की।
देखिए होडल से हरियाणा वॉइस पलवल की ये खास रिपोर्ट।
#NayabSinghSaini #HodalNews #HarendraSingh #HaryanaNews #haryanavoicepalwaltoday
Palwal, Palwal | Sep 9, 2026