बेतिया: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दो ने कार्यालय में की प्रेस वार्ता
बेतिया में आज 28 मई बुधवार दोपहर 2 बजे अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दो रजनीशकांत प्रियदर्शी ने प्रेस वार्ता की, इस दौरान उन्होंने बताया कि कल 27 मई की सुबह करीब 4 बजे नौतन थाना की पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी की, इस दौरान थाना क्षेत्र के बैरा परसौनी गांव गंडक किनारे से एक घोड़े पर लदे प्रतिबंधित शराब को पुलिस ने जप्त किया।