बेतिया: बेतिया में स्वीप कोर कमिटि की बैठक अध्यक्ष-सह-उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई संपन्न
आज 28 मई दोपहर 2 बजे अध्यक्ष, स्वीप कोर कमिटि-सह-उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कोर कमिटि की बैठक सम्पन्न हुयी, उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि आगामी बिहार विधानसभा की तैयारी चल रही है, जिसमें मतदाताओं के बीच मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु स्वीप कार्यक्रम चलाया जाना है ताकि चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें।