बेतिया: कोहड़ा नदी के सोनारपट्टी पुल का होगा पुनर्निर्माण, महापौर ने दी जानकारी
आज 28 मई शाम 4 बजे महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि दशकों से खतरनाक और जानलेवा बने कोहड़ा नदी के रानी पकड़ी सोनारपट्टी पुल के नव निर्माण की नगर निगम बोर्ड से पारित योजना के क्रियान्वयन की पहल तेज हो गई है, महापौर ने बताया कि इस पुल का नवनिर्माण कार्य से पहले इसका डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी इस्कॉन इंजीनियर्स नामक एजेंसी को सौंपी गई है।