बेतिया: बेतिया में जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई
बेतिया में जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज 28 मई दोपहर 3 बजे कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत गठित जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुयी, जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के साथ ही अनुपालन की समीक्षा की।