पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने अवैध खनन पर की कार्रवाई, 2 ओवरलोड वाहन किए ज़ब्त
डीग जिले में ऑपरेशन पृथ्वी के तहत थाना पहाड़ी पुलिस ने अवैध खनन व ओवरलोड परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। कामां–पहाड़ी रोड पर कैरुआ गांव के पास से अवैध खनिज डस्ट व मैसनरी स्टोन से भरे 2 ओवरलोड हाइवा/डंपर जब्त किए गए। वाहनों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। बुधवार शाम 4 बजे पुलिस ने दी मामले में जानकारी।