लखनपुर: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में ग्राम पुहपूटरा में जन समस्या निवारण शिविर हुआ संपन्न
कलेक्टर के मार्गदर्शन मे आकांक्षी विकासखंड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पुहपुटरा में 18 ग्राम पंचायतों के संयुक्त तत्वावधान में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं लोगों की समस्याएं सुनीं।