पहाड़ी: ऑपरेशन पृथ्वी के तहत पहाड़ी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन पृथ्वी के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने गांव महमदपुर के पास रोड पर अवैध बजरी, गिट्टी और पत्थरों से भरे 5 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। शुक्रवार दोपहर 1 बजे कार्यवाही की मिली सूचना मामले में अनुसंधान जारी है।