नबीनगर: टंडवा थाना में बाइक चोरी की प्राथमिकी अखिलेश सिंह ने कराया दर्ज
टंडवा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी अखिलेश सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें बताया है कि अपने रिश्तेदार थाना क्षेत्र के कर्मा जगन्नाथपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के यहां आए थे. जहां से बाइक चोरी हो गई.