महोबा: महोबा के ग्राम गंज में 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Jul 4, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम गंज निवासी 16 वर्षीय छात्रा कु. सोमवती कुशवाहा ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार सोमवती कक्षा 11 में महोबा में पढ़ती थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।