खानपुर: नागोनिया गाँव में नदी के पास बाइक सवार युवक असंतुलित होकर गिरने से गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
खानपुर क्षेत्र के नागोनिया गाँव मे नदी के पास आज गुरुवार को शाम 5:30 के लगभग बाइक सवार युवक के असंतुलित होकर गिरने से युवा गंभीर घायल हो गया। महावीर कॉलोनी निवासी बाइक सवार युवक हरीश झालावाड़ से पेपर देकर आ रहा था तभी नागोरिया गाँव में नदी के पास बाइक असंतुलित होने के कारण युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत ही जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।