सिमरिया: ज्ञान दान और सेवा का संकल्प: बागेश्वर धाम शिष्य मंडल ने स्कूल में बांटी शिक्षण सामग्री, मनाया गुरुदेव का जन्मोत्सव।
परम पूज्य गुरुदेव के पावन जन्मोत्सव पर श्री बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, सुनवानी कलाँ (पन्ना) द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। शिष्य मंडल के सदस्यों ने आदिवासी क्षेत्र के एक विद्यालय में पहुँचकर आज शनिवार 4 जुलाई दोपहर 3 बजे "ज्ञान दान एवं सेवा" के संकल्प को साकार किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन, पेंसिल जैसी शैक्षणिक सामग्री बांटी।