हुज़ूर: कोलार इलाके में महिला इंजीनियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Apr 17, 2026 भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली महिला इंजीनियर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार शाम की है, जबकि परिजनों की मौजूदगी में शुक्रवार दोपहर बॉडी का पीएम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है।मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है।