लैलूंगा: करोड़ों की केनाल लाइनिंग पर सवाल, 6 महीने में उखड़ने लगी कांक्रीट, अब शुरू हुआ मरम्मत का खेल
लैलूंगा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बने केनाल लाइनिंग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण के कुछ ही महीनों बाद कांक्रीट टूटने और उखड़ने लगी है। लगातार शिकायतों के बावजूद जांच और कार्रवाई नहीं होने से जल संसाधन विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।