बिछिया: बिछिया विकासखंड के ग्राम बर्रई में विधानसभा विधायक नारायण सिंह पट्टा ने दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि!
बिछिया विकासखंड के घुटास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रई में शनिवार 20 जून की शाम 5:30 दशगात्र मांदी कार्यक्रम आयोजित किया गया l यहां विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष एवं परिवार के साथी हरि कुलेश की माता सुंदरिया बाई के निधन उपरांत आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l ब्लॉक विधायक पट्टा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे l