फिरोज़ाबाद: आशफाबाद टूटी पुलिया इलाके में बेटे पर चोरी का आरोप लगाकर पड़ोसी ने दांपत्य जोड़े को डंडे से पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के आशफाबाद टूटी पुलिया इलाके में गुरुवार की दोपहर रीना नामक महिला और उसके पति रामनरेश को उसके पड़ोसी अमित और रिंकू ने डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला की मानें तो पड़ोसी ने बेटे पर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।