दमोह: बांदकपुर में सड़क किनारे गंभीर हालत में मिले व्यक्ति, राहगीरों ने डायल 112 से अस्पताल पहुंचाया: डॉ. विक्रम पटेल
Damoh, Damoh | Jun 2, 2026 दमोह बांदकपुर स्थित श्री जागेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे युवाओं ने सोमवार देर रात सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े एक व्यक्ति की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। मड़िया मार्ग पर घायल अवस्था में मिले व्यक्ति की सूचना डायल-112 को दी गई। पुलिस सहायता वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान भगवान सिंह मंडियां (45) के रूप में हुई। जबलपुर रिफर किया।