जलेसर: साथा नबीपुर में मारपीट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, थाना जलेसर का मामला
Jalesar, Etah | Jan 25, 2024 थाना जलेसर के अंतर्गत साथा नबीपुर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नामजद आरोपियों द्वारा बाइक सवार को घेरकर जमकर मारपीट की जा रही है। वहीं घटना में जो पीड़ित पिट रहा है वह आरोपियों का भाई ही है।इस पूरे मामले पर पीड़ित ने शादी को लेकर यह मारपीट होने की बात बताई है।