धनवार: धनवार के रेफरल अस्पताल में फाइलेरिया उन्मूलन बूथ का उद्घाटन
फईलेरिया उन्मुलन दिवस के मौके पर सोमवार की दोपहर बारह बजे धनवार रेफरल अस्पताल में फाइलेरिया बूथ का उद्घाटन बिस सुत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी व प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ इंदु शेखर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष ने लोगों को डीईसी और एल्बेंडाजोल टैबलेट लेने के लिए प्रेरित किया।