रफीगंज: ढोल-नगाड़ों और घोड़ों के साथ हाजीपुर-गोला का मोहर्रम जुलूस निकला, अमन-चैन की मांगी गई दुआ
रफीगंज हाजीपुर-गोला पर मोहर्रम अखाड़ा का जुलूस शुक्रवार संध्या 5 को पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज में निकाला गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और घोड़ों के साथ निकला जुलूस मलुक बिगहा, हाजीपुर, फिदा बिगहा एवं हकीमचक सहित विभिन्न मार्गों से होकर केराप करबला पहुंचा। करबला पहुंचने पर जुलूस में शामिल लोगों ने देश में अमन, शांति, आपसी भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।