भतीजे ने चुराया चाचा का एटीएम, खाते से निकाले 1.45 लाख; पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंझनपुर, कौशाम्बी। चरवा थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड चोरी कर चाचा के खाते से 1.45 लाख रुपये निकालने के आरोपित भतीजे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 61 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गौहानी कला निवासी सजन लाल ने 17 जुलाई को थाना चरवा में तहरीर देकर बताया था कि पासबुक अपडेट कराने पर उनके खाते से एटीएम के माध्यम से 1.45 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि उनके भतीजे प्रेम कुमार ने एटीएम कार्ड चोरी कर 13 जून को विभिन्न स्थानों से रुपये निकाले थे। विरोध करने पर आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
रविवार को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने काजू पानी टंकी के पास से आरोपित प्रेम कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी गौहानी कला, थाना चरवा को गिरफ्तार कर लिया। तला