औराई: औराई थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस कार्रवाई में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 16 वर्षीया नाबालिग का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अपहृत की मां ने आवेदन में कहा है कि 25 अप्रैल की दोपहर मेरे घर से गांव के ही युवक द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया है।