सिरसागंज: खबर का असर: मैंनरोड पर हमला करने वाला आवारा सांड पकड़ा गया, पालिका ने गौशाला भेजा, लोगों ने ली राहत की सांस
सिरसागंज नगर में पब्लिक ऐप पर चली खबर का असर देखने को मिला, जहां मैन बाजार में एक दिन पहले शख्स पर हमला करने वाले आवारा सांड को आखिरकार पालिका टीम ने पकड़ लिया। सांड को कड़ी मशक्कत के बाद काबू में कर सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया। बता दें कि मैनरोड पर गजाधर गली निवासी 65 वर्षीय विष्णु दिवाकर अपनी दुकान के पास सड़क पर खड़े थे, तभी आवारा सांड ने हमला कर दिया था