मंझनपुर: पशुधन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख़्त, मंझनपुर में डीएम ने टीकाकरण वाहनों को दिखाई हरी झंडी, घर-घर पहुंचेगी टीम
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को जिले में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। जिलाधिकारी ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर से बहुद्देशीय पशु चिकित्सा सचल वाहनों को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 23 जुलाई से शुरू होकर आगामी 45 दिनों तक जनपद के कोने-कोने में चलाया जाएगा।