पामगढ़: मुलमुला पुलिस ने बारातियों से मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के पौना गांव में बाराती से मारपीट करने वाले 4 आरोपी नरेंद्र कश्यप, सरोज कश्यप, विमल कश्यप, संजय कश्यप को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. चारों आरोपी पौना गांव के निवासी है। पुलिस के मुताबिक, देवराज बरेठ ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह खोखरा गांव से बारात पौना गांव गए।