चूरू: पुलिस लाइन परिसर में आग के हवाले किया गया 9000 किलो डोडा पोस्त, 400 किलो गांजा और अन्य नशीला पदार्थ
Churu, Churu | Oct 28, 2024 चूरू जिले के रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को पुलिस ने डोडा पोस्त, गांजा और नशीला पदार्थ आग के हवाले कर दिया गया। यह नशीला पदार्थ जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज एनडीपीएस के मुकदमों में पुलिस ने जप्त किया था। नशीले पदार्थ के निस्तारण की कार्यवाही के दौरान एसपी जय यादव, एएसपी लोकेन्द्र दादरवाल, इंस्पेक्टर अरविन्द सिंह मौजूद रहे।