बदायूं: पथिक चौक के समीप नाली में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Budaun, Budaun | Dec 12, 2024 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के पथिक चौक के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का नाली में शव पड़ा हुआ मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। फिलहाल पुलिस अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।