आंदर: डकैती मामलें में फरार चल रहे वारंटी को आंदर थाना पुलिस ने बेलही गांव से गिरफ्तार कर भेजा जेल
Andar, Siwan | Jun 19, 2024 बेलही गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर आंदर थाना की पुलिस ने डकैती मामले में फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को सिवान भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अस्थाई वारंटी की पहचान बेलही गांव निवासी चंद्रकांत सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार स्थाई वारंटी डकैती मामले में फरार चल रहा था।