आंदर: आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 118 सेविकाओं को गूगल रीड अलोंग ऐप का दिया गया प्रशिक्षण
Andar, Siwan | Jun 18, 2024 आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को आंदर प्रखंड के 118 आँगबाड़ी केंद्र की सेविकाओं को पीरामल फाउंडेशन कार्यक्रम के लीडर राजेश तिवारी, मिथिलेश पांडे एवं आनंद सिंहा के द्वारा केंद्र पर आने वाले बच्चों को अक्षर ज्ञान सुलभ तरीके से सिखाने हेतु गूगल रीड ऐप्प का प्रशिक्षण दिया गया। इस सैकड़ो की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे।