आंदर: लूट मामले में फरार चल रहे तीन बदमाश को असांव थाना की पुलिस ने किशुनबाड़ी व दाऊदपुर से गिरफ्तार कर भेजा जेल
Andar, Siwan | Jun 17, 2024 असांव थाना की पुलिस ने लूट मामलें में फरार चल रहे 3 बदमाश को किशुनबाडी एवं दाउदपुर गांव से गिरफ्तार कर सोमवार को सिवान जेल भेज दिया है।इस सबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनो बदमाशो की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के किशुनबाड़ी गांव निवासी ईश्वर यादव, वीरेंद्र महतो व सारण जिला के दाउदपुर थाना के दाउदपुर गांव निवासी भूखल नट के रूप में हुई है।