आंदर: खेढाय गांव से लापता युवक का पाँच दिन बाद भी नही मिला सुराग परिजन परेशान
Andar, Siwan | Jun 18, 2024 आंदर थाना क्षेत्र के खेढाय गांव से लापता युवक का मंगलवार को सुराग नही मिल पाया है। जिसके कारण परिजन परेशान हो चुके है। ज्ञात हो कि खेढाय गांव निवासी माधव प्रसाद यादव का पुत्र मोहित कुमार यादव 14 जून को अचानक घर से ही लापता हो गया है। लेकिन पाँच दिन बाद भी सुराग नही मिल पाया है। युवक की बरामदगी को लेकर परिजन खोजबीन में जुटे हुए है।