खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने की निवाड़ी विकासखंड के राशन विक्रेताओं की समीक्षा बैठक
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राशन विक्रेताओं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सरिता अग्रवाल द्वारा निवाड़ी विकासखंड के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान (राशन) विक्रेताओं के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (CM Helpline) की लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण, हितग्राहियों के पेंडिंग राशन ई-केवाईसी (e-KYC) को समय पर पूरा करने और क्षेत्र में सुचारू राशन वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए।
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #foodservice #JansamparkMP #niwari
13 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026